विवाह पंचमी

शसिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहि सुनहि!
तिन्ह कहुँ सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु!!

मंगलमय भगवान श्री सितारामविवाह श्री चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राज महल श्री अयोध्या जी में आदि काल से लगभग सम्बत 1775 से चली आ रही है प्रत्येक वर्ष अगहन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को यह उत्सव मनाया जाता है इस वर्ष 2018 में 12 दिसम्बर को मनाया जायेगा जिनकी अध्यक्षता पूज्य श्री गुरुदेब भगवान जी के सानिध्य में होगा इस अवसर पर श्री राम कथा श्री राम लीला का आयोजन किया जाता है इसमें देश के विभिन्न जगहों से भक्त जन आ कर् लाभ लेते है शाम 5 बजे श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली जाती है फिर रात 9 बजे से बैदिक परम्परा के अनुसार विवाह किया जाता है

आप सब लाभ ले
जय सियाराम


विवाह पंचमी एक शुभ हिंदू त्योहार है, जिसे भगवान राम और सीता की दिव्य विवाह मनाने के लिए मनाया जाता है।

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को बड़े ही धूम धाम से भगवान राम और सीता का विवाहोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव विशेष रूप से अयोध्या और मिथलांचल में बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। त्रेता युग में पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार अपनी चरम सीमा पर था।


उस समय मुनि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा करने के उद्देश्य से अयोध्या के महाराज दशरथ से उनके पुत्रों राम एवं लक्ष्मण जी को माँग कर ले गए। यज्ञ की समाप्ति के पश्चात विश्वामित्र जी जनक पुरी के रास्ते से वापसी आने के समय राजा जनक के सीता स्वयंवर की उद्घोषणा की जानकारी मिली। मुनि विश्वामित्र ने राम एवं लक्ष्मण जी को साथ लेकर सीता के स्वयंवर में पधारें। सीता स्वयंवर में राजा जनक जी ने उद्घोषणा की जो भी शिव जी के धनुष को भंग कर देगा उसके साथ सीता के विवाह का संकल्प कर लिया।

स्वयंवर में बहुत राजा महाराजाओं ने अपने वीरता का परिचय दिया परन्तु विफल रहे। इधर जनक जी चिंतित होकर घोषणा की लगता है यह पृथ्वी वीरों से विहीन हो गयी है , तभी मुनि मुनि विश्वामित्र ने राम ने राम को शिव धनुष भंग करने का आदेश दिया। राम जी ने मुनि विश्वामित्र जी की आज्ञा मानकर शिव जी की मन ही मन स्तुति कर शिव धनुष को एक ही बार में भंग कर दिया। उसके उपरान्त राजा जनक ने सीता का विवाह बड़े उत्साह एवं धूम धाम के साथ राम जी से कर दिया। साथ ही दशरथ के तीन पुत्रों भरत के साथ माध्वी, लक्ष्मण के साथ उर्मिला एवं शत्रुघ्न जी के साथ सुतकीर्ति का विवाह भी बड़े हर्ष एवं धूम धाम के साथ कर दिया।

Related Pic